अबनाः ईरान ने कहा है कि किसी भी बाहरी सरकार को यमन के भविष्य के शर्त निर्धारित नहीं करनी चाहिए। ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने यूरो न्यूज़ को दिए गए साक्षात्कार में यमन में आंतरिक स्तर पर वार्ता आरंभ किए जाने की ज़रूरत पर बल देते हुए कहा है कि यमन समस्या के समाधान का मार्ग, इस देश के भीतर वार्ता आरंभ होना है। उन्होंने यमन के विरुद्ध सऊदी अरब के सैन्य अतिक्रमण में अन्य देशों को भाग लेने से रोकते हुए कहा कि दूसरों को यमन की वार्ताओं में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
ज़रीफ़ ने कहा कि बाहरी शक्तियों को यमन के भविष्य के लिए न तो शर्त निर्धारित करना चाहिए और न ही इस देश की आंतरिक वार्ताओं में हस्तक्षेप करना चाहिए। ईरान के विदेश मंत्री ने बाहरी शक्तियों को केवल यमन के विभिन्न धड़ों के बीच वार्ता को सरल बनाने का प्रयास करना चाहिए और इसके लिए तेहरान तैयार है।
ज्ञात रहे कि ईरान ने यमन में झड़पें रुकवाने के लिए एक चार सूत्रीय योजना पेश की है जिसमें तुरंत संघर्ष विराम, यमन में मानवीय सहायताओं का हस्तांतरण, राजनैतिक वार्ताओं का आरंभ और इस देश के सभी राजनैतिक पक्षों की उपस्थिति से एक व्यापक सरकार का गठन शामिल है
18 अप्रैल 2015 - 12:23
समाचार कोड: 684634
ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने यूरो न्यूज़ को दिए गए साक्षात्कार में यमन में आंतरिक स्तर पर वार्ता आरंभ किए जाने की ज़रूरत पर बल देते हुए कहा है कि यमन समस्या के समाधान का मार्ग, इस देश के भीतर वार्ता आरंभ होना है।